अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी, सोमेश्वर में 96 मिमी बारिश; 6 ग्रामीण सड़कें बंद
अल्मोड़ा। जिले में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी है। सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में सोमेश्वर में सर्वाधिक 96 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
अल्मोड़ा में 56.8, जैंती में 63.5, जागेश्वर में 58.5, शीतलाखेत में 54, रानीखेत में 53, बैसियाछाना में 40, द्वाराहाट में 35 और चौखुटिया में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश के कारण जिले की 6 ग्रामीण सड़कें स्लिप आने से बंद हैं। हालांकि NH, SH, MDR, ODR और VR समेत सभी प्रमुख मार्ग यातायात के लिए खुले हैं।वहीं, कोसी बैराज से कुल 2047.50 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। बैराज के डाउनस्ट्रीम में नदी का जलस्तर 1127.33 मीटर है, जो चेतावनी स्तर 1130.75 मीटर से नीचे है। जलस्तर फिलहाल स्थिर बताया गया है।
रामगंगा नदी का जलस्तर 922.100 मीटर दर्ज हुआ है, जबकि खतरे का स्तर 923.250 मीटर है। जिले में बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों और ग्रामीण मार्गों पर निगरानी जारी है।उत्तराखंड में बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है।
#Almora #AlmoraNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #RainUpdate #AlmoraWeather #Rainfall #RoadStatus #Kumaon #WeatherUpdate
