अल्मोड़ा के रितिक राज बने उत्तराखण्ड जूनियर हॉकी टीम के कोच
अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के युवा हॉकी कोच रितिक राज को तमिलनाडु में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखण्ड टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति से अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 9 जुलाई से 22 जुलाई तक हल्द्वानी स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां रितिक राज ने टीम को प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), बेंगलुरु से हॉकी कोचिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है।रितिक राज की इस उपलब्धि पर उनके पिता किशन लाल, माता मीता आर्या सहित परिजनों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं, अल्मोड़ा हॉकी एसोसिएशन के सचिव पंकज टम्टा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड के हॉकी जगत के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने विश्वास जताया कि रितिक राज के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की टीम जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।
#Almora #Uttarakhand #Hockey #JuniorNational #RitikRaj #Sports #HockeyCoach #AKFastNews
