अल्मोड़ा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के तत्वावधान में शनिवार को परिवहन विभाग द्वारा आईटीआई फलसीमा अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान छात्रों के बीच नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डंकन ड्राइव, ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता और उसके महत्व को भी समझाया गया।
छात्रों से सड़क सुरक्षा विषय पर प्रश्न पूछे गए, जिनका सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को हेलमेट एवं अन्य पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग से प्रभारी एआरटीओ अखिलेश चौहान, आईटीआई फलसीमा के प्रधानाचार्य उदय राज सिंह, प्रवर्तन चालक विपिन बिनवाल, प्रवर्तन सिपाही पूजा गोस्वामी, माया सहित संस्थान के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
