![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/03/ALMORA-KUMAUN-FAST-NEWS-e1679471195696.png?fit=150%2C150&ssl=1)
अल्मोड़ा: वन रैंक वन पेंशन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर में एक रैली निकाली।
चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
नगर में रैली निकालने के बाद पूर्व सैनिकों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों द्वारा जल्द ओआरपी की विसंगति दूर करने नहीं करने की स्थिति में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शनकारियों में यह रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में आनंद सिंह बोरा, जी.जी गोस्वामी, त्रिलोक सिंह, खीम सिंह, पदम सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।