क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में राजकीय पीजी कॉलेज परिसर, रानीखेत में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया।
सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी विक्रम दास ने बताया कि रोजगार मेले में कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आरबीएल बैंक, एक्सिस बैंक तथा पुखराज हेल्थ केयर के कंपनी एचआर एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत कुल 214 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
रोजगार मेले में पहुंचे बेरोजगार अभ्यर्थियों को नगर सेवायोजन कार्यालय में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार एवं कनिष्ठ सहायक अर्जुन आर्या ने मेले से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। साथ ही अभ्यर्थियों का क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण भी कराया गया।
