अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव जोरो शोरों में है कांग्रेस उतरी मैदान में प्रचार के तहत कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के नेतृत्व में बल्दोटी, डुंगाधारा, और मिशन कंपाउंड में व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाया गया। इसके साथ ही, चंपा मौला से खोल्टा की ओर भी प्रचार अभियान की एक दूसरी टोली रवाना हुई।
प्रथम टोली : बल्दोटी , डुंगाधारा और मिशन कंपाउंड टोली में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी, प्रकाश चंद्र जोशी, मनोज तिवारी, जगदीश तिवारी, केवल सती, एन डी पांडे, निर्मला कांडपाल, निज़ाम कुरैशी, अमन अंसारी, दनिश अंसारी, शशांक तिवारी, राधा बिष्ट, तारा तिवारी, आनंद बिष्ट, शोभा जोशी, गीता पांडे, राधा राजपूत, पद्मा गैड़ा, हेमा जोशी, गोविंदी जोशी, फेमिना खान, गीता मेहरा, भूपेंद्र भोज (जिलाध्यक्ष), बाल विक्रम, निर्मल रावत, संजय कर्मियाल, और मनीराज मटेला शामिल थे। टोली ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और कांग्रेस के विजन और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति उत्साह और समर्थन व्यक्त किया।
द्वितीय टोली : चंपा नौला से खोल्टा टोली ने चंपा नौला से खोल्टा क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाया। इस टोली में मुकुल जोशी, अमन अधिकारी, सूरज वाणी, आशीष भारती, राहुल कंवल, प्रदीप मेहता, सोनी गोस्वामी, भास्कर गोस्वामी, नवीन लोहनी, प्रमोद भट्ट, राजेंद्र भट्ट, और अंकित भट्ट शामिल थे।इस टोली ने जनता से संवाद स्थापित किया और कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यों को प्रमुखता से उजागर किया।जनता का उत्साह और समर्थन दोनों टोलियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की विचारधारा और विकास की योजनाओं को प्रस्तुत किया। स्थानीय निवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन व्यक्त किया। प्रचार अभियान के दौरान जनता का जोश और उत्साह देखने लायक था।