अल्मोड़ा शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने नगर की वन-वे व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया है। यह नई व्यवस्था 03 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। यातायात को सुचारू बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यह बदलाव किया गया है।नई व्यवस्था के तहत

—1. मॉल रोड अल्मोड़ा पर सुबह 08:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की ओर प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
2. एल.आर. शाह रोड पर शिखर से एनटीडी की ओर जाने वाले सभी चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 08:00 से शाम 08:00 बजे तक लागू होगी।
3. लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहा से चौघानपाटा–करबला मार्ग पर भी चौपहिया वाहनों का प्रवेश 08:00 AM से 07:00 PM तक प्रतिबंधित रहेगा।
4. लक्ष्मेश्वर तिराहा से शिखर की ओर चौपहिया वाहनों का प्रवेश 08:00 AM से 07:00 PM तक वन-वे के तहत बंद रहेगा।5. रविवार को मॉल रोड पर वन-वे लागू नहीं रहेगा।
पुलिस की अपील :पुलिस ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि नई यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए सुव्यवस्थित यातायात बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
