


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा पहुंचकर बुधवार को मजखाली में तिरंगा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि होंगी। एडीएम सीएस मर्तोलिया ने बताया कैबिनेट मंत्री अल्मोड़ा पहुंचकर बुधवार को मजखाली में तिरंगा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। पीपलेश्वर महादेव मंदिर में पौधरोपण के बाद वापस लौटेंगी। बताया कि 15 अगस्त को वह सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी। दोपहर बाद वह देहरादून को प्रस्थान करेंगी।