


अल्मोड़ा में आज गुरुवार को पार्टी कार्यालय पाताल देवी मे जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में जिला प्रभारी अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट रहे, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ललित दोसाद ने किया। मंच पर मौजूद महामंत्री व तिरंगा कार्यक्रम के जिला संयोजक धर्मेन्द्र बिष्ट, सह संयोजक, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, दीपक साह कन्नु रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने कहा कि हमारी पार्टी का राष्ट्रीयता के भाव को लेकर प्रत्येक मंडल मे गांव – गांव व घर-घर जाकर राष्ट्रीय झंडा हर घर में लगाये जायेंगे। इस अभियान में शामिल जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष अभियान की टोली व पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठो के जिला अध्यक्ष/संयोजक जिला पंचायत सदस्य,ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, सहित सभी पदाधिकारी व टोली को इस काम लगेगें। हर घर तिरंगा के जिला संयोजक धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला सह संयोजक संजय डालाकोटी, दीपक साह कन्नू, जिला उपाध्यlक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भटृ, मीना भैसोडा़, महिपाल बिष्ट, जगदीश बिष्ट ,जिला मंत्री देवाशीष नेगी, महेश बिष्ट, मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, सह प्रभारी जग तिवारी, मोर्चो के जिला अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी, राजा खान, ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगडवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा पुनम पालिवाल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, देवकी देवी, नन्दन आर्य, सुरेन्द्र मेहरा, त्रिलोक सिंह, धन सिंह रावत, प्रताप बिष्ट,मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, संजय बिष्ट,मंगल रावत, प्रदीप नगरकोटी, अंजलि जोशी, विरेन्दर चिलवाल, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, अनुसुचित मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा, आई.टी.सह सहयोजक निखिल टम्टा, मनीष बिष्ट, दीपक वर्मा, एन. जी.ओ के जिला सयोजक गोपाल चम्याल, डा.एस.एस.पथनी, विरेन्द्र आर्य, कैलाश बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख दीवान बोरा, आदि अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।