
अल्मोड़ा नगर के एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कर्मचारी संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमेआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब तक समस्याओं का निदान नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही मानदेय बढ़ाने और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी कम मानदेय दिया जाता है। इस कारण उनके लिए घर का खर्चा चला पाना भी मुश्किल हो रहा है। मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर पिछले माह कार्यकर्ताओं की ओर से हड़ताल की गई थी। इसके बाद 15 अप्रैल तक समस्याओं के निदान के लिए वार्ता करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक वार्ता नहीं हो सकी है। अगर इस माह वार्ता नहीं होती तो मई से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फिर से कार्य बहिष्कार पर जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने रिटायरमेंट के समय दस लाख रुपये देने, सीनियरटी के आधार पर सुपरवाइजर में प्रमोशन, 18 हजार रुपये मानदेय देने आदि की मांग की।