
अल्मोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। दो मामलों में से एक मामला पॉक्सो एक्ट का है। पहला मामला दन्या थानांतर्गत का है। दूसरा मामला लमगड़ा थाने का है। पुलिस टीम ने पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस टीम ने पहले आरोपी देकर बालम सिंह (29) निवासी, मल्ला गैराड़, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया हैं। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने बताया कि विवेचना के बाद आरोपी को विवेचक उप निरीक्षक कुमकुम धानिक ने गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) (एफ) बीएनएस व 5(एन)(जे)(आईआई)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।