![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230402_081935.jpg?fit=1024%2C665&ssl=1)
धौलादेवी ब्लॉक के चामी गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की एक दुकान में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
रात भर जलती रही आग
जानकारी के मुताबिक रात भर दुकान में धीरे-धीरे आग जलती रही, जब सुबह पड़ोसियों ने दुकान से धुंआ आता देखा तब उन्होंने घटना की जानकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दिवान सिंह को दी। पीड़ित दिवान सिंह ने बताया कि घटना में राशन, लैपटॉप और अन्य सामग्री जलकर ख़ाक हो गई है।