
अल्मोड़ा: आज दिनांक 4 मई 2023 को शिखर होटल के सभागार में नवनियुक्त नगर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़

इस अवसर पर गोविन्द सिंह कुंजवाल ने नगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, वही कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत करके कांग्रेस के नेताओं को विधानसभा, लोकसभा व उच्च सदन भेजने का काम करते हैं। उस मेहनती कार्यकर्ता का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
आगे भी इस प्रकार के सम्मान समारोह कर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जाएगा मनोबल

इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहे वह छोटा हो या बड़ा पदाधिकारी हो, उस कार्यकर्ता का सम्मान करना हम वरिष्ट नेताओं का दायित्व है। आगे भी इसी तरह एक ईमानदार कार्यकर्ता व पदाधिकारी का कांग्रेस पार्टी सम्मान करेगी। सम्मान समारोह में उपस्तिथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि आज क जिस प्रकार नगर व जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया, उसी प्रकार आगे को भी इस प्रकार के सम्मान समारोह कर कांग्रेस की रीढ़ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना होगा।
ईमानदार कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी

सम्मान समारोह की पहल नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू द्वारा की गई।भोज ने कहा कि जो कार्यकर्ता ईमानदारी से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेगा उसके सम्मान मे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। हर कार्यकर्ता चाहे वह पदाधिकारी हो या ना हो उसका पूरा सम्मान किया जायेगा। इस सम्मान समारोह के पहल मे साथ निभाने वाले नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने की। संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी एवं गीता मेहरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अर्बन कोआपरेटिव बैंक आनन्द सिंह बगड़वाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी दीपा साह, गोपाल साह, राधा राजपूत, हीरा तिवारी, इन्द्रा वर्मा, तारा तिवारी, रजनी टम्टा, गीता पांडे, सरस्वती आर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।