
अल्मोड़ा जिले से जुडा एक बड़ा मामला सामने आ रहा हैं। यहां लिंक रोड तल्ला थप्लिया होंडा शोरूम से 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे संदिग्ध हालात में एक आदमी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चों की नजर पड़ी तो उन्होंने आसपास के स्थानीय लोगों को बताया । साथ ही इस घटना की तुरंत पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौक़े पर पहुंची।साथ ही जिले के कप्तान एसएसपी देवेंद्र पींचा मौके पर पहुंचे जहां पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि मृतक पुलिस का एक सिपाही हैं। जिसका नाम अनिल रावत बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को उसकी जानकारी दी गयी। मृतक सिपाही हाल ही में उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा पंहुचा थे।