अल्मोड़ा – अधीक्षक डाकघर अल्मोड़ा मण्डल ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डाक विभाग द्वारा “ढाई आखर अभियान” के अंतर्गत राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025-26 आयोजित की जा रही है।

इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “एक पत्र अपने रोल मॉडल के नाम” निर्धारित किया गया है।प्रतियोगिता में पत्र हिन्दी या अंग्रेजी में लिखे जा सकते हैं और इन्हें मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड को संबोधित किया जाएगा।
प्रविष्टियाँ 8 दिसम्बर 2025 तक ही स्वीकार की जाएंगी।यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी
—1️⃣ 18 वर्ष तक के प्रतिभागी – अन्तर्देशीय पत्र वर्ग व लिफाफा वर्ग।
2️⃣ 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग – अन्तर्देशीय पत्र वर्ग व लिफाफा वर्ग।
लिफाफा वर्ग के लिए पत्र A-4 आकार के कागज पर 1000 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए, जबकि अन्तर्देशीय पत्र कार्ड वर्ग में 500 शब्दों की सीमा रखी गई है। केवल हस्तलिखित पत्र ही मान्य होंगे।
राज्य स्तर पर प्रत्येक वर्ग के तीन उत्कृष्ट पत्रों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा।
🏅 पुरस्कार राशि इस प्रकार रहेगी:🔹 राज्य स्तर पर — प्रथम ₹25,000, द्वितीय ₹10,000, तृतीय ₹5,000।
🔹 राष्ट्रीय स्तर पर — प्रथम ₹50,000, द्वितीय ₹25,000, तृतीय ₹10,000।
