रानीखेत महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, इतिहास विभाग की परिषद का गठन
रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में 13 अक्टूबर को इतिहास विभाग की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान सत्र 2026-27 के लिए विभागीय परिषद का गठन भी किया गया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि, बौद्धिक क्षमता के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी और तार्किक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।विभागीय परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव और कक्षा प्रतिनिधियों का चयन किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र टम्टा के मार्गदर्शन में डॉ. आशुतोष विक्रम और डॉ. अर्चना जोशी ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
#Ranikhet #Almora #Uttarakhand #GeneralKnowledge #CollegeNews
