रानीखेत महाविद्यालय में ‘विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूक करना था।
विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और नगर पालिका अध्यक्ष ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. बबीता कांडपाल ने अभियान के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर निबंध, पोस्टर, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
निबंध प्रतियोगिता में टीना प्रथम, संजना द्वितीय और शगुन तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में कंचन ने प्रथम और अपूर्वा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में ऋतु प्रथम, शगुन द्वितीय और नैना तृतीय स्थान पर रहीं।
गृह विज्ञान विभाग की ओर से रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल भारद्वाज ने किया। आयोजन में डॉ. सत्यमित्र, डॉ. रेखा भट्ट, डॉ. कमल और डॉ. लक्ष्मी ने सहयोग दिया। इस दौरान विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों, छात्रसंघ पदाधिकारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
#Ranikhet #ViksitBharat2047 #UttarakhandNews #EducationNews #StudentActivities
