अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बुधवार 27 मई को अल्मोड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10 बजे खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे और सुबह 10:15 बजे सिमकनी ग्राउंड स्थित एसएसजे कैंपस पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे पहुंचकर नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 11:05 बजे सिमकनी ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा टाटिक हैलीपैड के लिए रवाना होंगे।
वहां से वह कार द्वारा उदय शंकर नाट्य अकादमी पहुंचेंगे, जहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित ‘एसडीजी अचीवर्स अवार्ड 2024-2025’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
अल्मोड़ा के कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से टिहरी गढ़वाल के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
