
अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में स्थित रोडवेज डिपो के पास 30 बसें मौजूद है। इन 30 में से 23 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई है। जिसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बसों का संचालन न होने की वजह से यात्री ज़्यादा किराया देकर टैक्सीयों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। वहीं टैक्सी चालक भी इस बात का फायदा उठा कर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।बस नहीं मिलने से विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बस नहीं आई तो वह निराश होकर वापस लौट गए। बस नहीं मिलने से कई यात्री अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं तो कई मजबूरी में टैक्सी से सफर कर रहे हैं।