अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद में नवागत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने गत दिवस अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा कि शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और गति लाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिल सके।

