अल्मोड़ा। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके अल्मोड़ा कुमाऊँ फास्ट न्यूज़ ने मीडिया जगत में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए प्रिंट मीडिया में कदम रख दिया है। संस्थान की ओर से साप्ताहिक समाचार पत्र ‘कुमाऊँ हलचल’ का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने समाचार पत्र का विधिवत विमोचन कर इसकी शुरुआत की। ‘कुमाऊँ हलचल’ के प्रकाशन के साथ अब संस्थान डिजिटल प्लेटफॉर्म के अलावा प्रिंट माध्यम से भी पाठकों तक अपनी पहुंच बनाएगा। समाचार पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों, क्षेत्रीय समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और कुमाऊँ की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। इस नई पहल को क्षेत्रीय पत्रकारिता के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ‘कुमाऊँ की आवाज़’ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘कुमाऊँ हलचल’ अब प्रिंट मीडिया में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।
📰 ‘कुमाऊँ हलचल’ साप्ताहिक समाचार पत्र अब आपके घर तक!
कुमाऊँ की खबरें, जनहित के मुद्दे और क्षेत्र की गतिविधियां अब पढ़ें अपने साप्ताहिक समाचार पत्र ‘कुमाऊँ हलचल’ में।
📌 समाचार पत्र प्राप्त करने के लिए संपर्क करें।अपनी सदस्यता लेने हेतु अपना पूरा नाम एवं डाक पता व्हाट्सएप के माध्यम से हमें भेजें।
💰 वार्षिक सदस्यता शुल्क: मात्र ₹260
📲 संपर्क एवं व्हाट्सएप: 7830690660अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहें और ‘कुमाऊँ हलचल’ को अपना समर्थन दें।
कुमाऊँ की आवाज़ — कुमाऊँ हलचल
#KumaunHalchal #AlmoraKumaunFastNews #WeeklyNewspaper #UttarakhandNews #AlmoraNews #SubscribeNow
