अल्मोड़ा : महिला की हत्या से सनसनी, धारदार हथियार से हमले का आरोप..मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसई (रतखेत) गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने महिला को लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला और एक व्यक्ति का आपसी विवाद के चलते महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति को लेकर पुलिस की ओर से जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।
। #Almora #Syalde #Basai #UttarakhandNews #AlmoraNews #CrimeNews #MurderCase
