अल्मोड़ा: भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद अल्मोड़ा के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है।

#Almora #Uttarakhand #RainAlert #SchoolHoliday #WeatherAlert #IMD #HeavyRain #Monsoon #AnshulSingh #AlmoraNews #AKFastNews #अल्मोड़ा #उत्तराखंड #बारिश #स्कूलअवकाश #मौसमअलर्ट #ब्रेकिंगन्यूज
