
अल्मोड़ा में आगामी 23 अप्रैल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका व मिनी कर्मचारी संगठन की जिला कमेटी की बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर पर बात चीत की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रजनी बगडवाल ने बताया कि आगामी 23 अप्रैल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका व मिनी कर्मचारी संगठन की जिला कमेटी की बैठक होगी जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कई समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है।