![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240413_192413.jpg?fit=772%2C579&ssl=1)
अल्मोड़ा जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्रसंख्या बढ़ाने के लिए चल रहे अभियान और प्रयास के बावजूद स्कूलों में लगातार छात्रसंख्या घट रही है।बीते एक साल के भीतर जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों से 1407 विद्यार्थियों ने मुंह मोड़ा है। जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रसंख्या घटने की बड़ी वजह शिक्षकों की कमी है। जिले में संचालित 1247 प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2592 पद स्वीकृत हैं। 412 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। प्रधानाध्यापक के सृजित 983 पद के सापेक्ष 167 पद रिक्त हैं। विभाग के अधिकारी भी शिक्षकों की कमी को घट रही छात्र संख्या की एक वजह मान रहे हैं। शिक्षा सत्र 2022-23 में जिले के 1247 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 21,239 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। 2023-24 में इन विद्यालयों में छात्रसंख्या 1407 घटकर 19,832 रह गई है। मानकों के अनुरूप 10 से कम छात्रसंख्या होने पर 106 प्राथमिक विद्यालयों में कभी भी ताले लटक सकते हैं।