
उत्तराखंड राज्य में पड़ रही इस भयंकर गर्मी के बीच राहत भारी खबर सामने आ रही है। यहां आज दिनांक 01 जून शनिवार को एक बार फिर पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। तो वहीं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और यमुनोत्री धाम सहित आसपास हवा के साथ बारिश शुरू हुई। यमुनोत्री के साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान हुआ किया है। अपने ठंडे और हसीन मौसम के लिए मशहूर दून घाटी भीषण गर्मी से झुलस रही थी, जिसे आज बारिश ने राहत दी।