उत्तराखंड में 15 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। हालांकि, राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
