अल्मोड़ा टाइगर ग्रुप के आशीष जोशी ने प्रेस में जारी बयान करते हुए कहा की टाइगर ग्रुप के संरक्षक और समाजसेवी रोशन लाल ने मृत्यु के उपरांत सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज को अपना शरीर दान करने की घोषणा करते हुए मानवता की एक अद्भुत मिसाल पेश की है। रोशन बचपन से ही समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते रहे और उसी के साथ उन्होंने भारतीय थल सेवा में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने मानवता की मिशाल पेश करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रशासन द्वारा भी उनकी हौसला अफजाई की गई है। उनके द्वारा कहा गया की ऐसा नेक एवं मानवतापूर्ण कार्य बहुत ही कम लोगों के द्वारा किया जाता है, आज के समय में ऐसे लोगों का मिलना बहुत कम हो चला है।
रोशन लाल ने बताया कि उन्होंने तीन बातों को ध्यान में रखकर अपना शरीर दान करने की घोषणा की
अंग दान करने से किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है और कई लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाई जा सकती है।
शरीर दान करने से चिकित्सा छात्रों को शिक्षा मिलती है और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए नई प्रक्रियाओं का विकास होता है।
अंग दान करने वाले परिवारों को इस बात की सांत्वना मिलती है कि उनका नुकसान दूसरों के लिए फ़ायदेमंद साबित हुआ।
मानवता के इस नेक कार्य को करने और इसकी घोषणा करने पर समस्त क्षेत्र वासियों एवं टाइगर ग्रुप के सभी सदस्यों ने उनकी हौसला अफजाई की है। और यह समस्त क्षेत्र वासियों एवं आने वाली पीढियां के लिए एक प्रेरणा का कार्य है। हौसला अफजाई करने वाले लोगों में यादव चंद्र पांडे, भारत भूषण कुंडू, अक्षित पांडे, आशीष जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमानी कुंडू, राजकमल जोशी, राहुल सिंह धामी, भूपेंद्र सिंह कोरंगा, जय प्रकाश पांडे, मनोज बिष्ट, ललित बिष्ट, तन्मय जोशी राहुल बिष्ट आदि थे।