
अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष गौरव जोशी द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया की कर्नाटक खोला क्षेत्र में तेंदुओं के आए दिन दिखने से जनता में भय का माहौल बना हुआ था । जिसको देखते हुए वन विभाग ने आज छेत्र में पिंजरा लगा दिया है। गौरव जोशी ने कहा की सदस्यों ने DFO अल्मोड़ा से मिलकर क्षेत्र में चल रही तेंदुओं की गंभीर समस्या को बताया था और पुरजोर तरीके से क्षेत्रवासियों की आवाज उठाई थी। गौरव जोशी ने कहा की हमारी मुहिम रंग लाई साथ ही वन विभाग द्वारा पिंजरा लगा दिया है। साथ ही गौरव जोशी ने कहा की फ्रेंड्स क्लब एवं सभी कर्नाटक खोला,पांडे खोला क्षेत्र वासियों कि यह “पिंजरा लगाओ मुहिम” सफल हुई। फ्रेंड्स क्लब ने उन सभी क्षेत्रवासियों जिन्होंने इस लोगों की सुरक्षा के मुद्दे पर क्लब को अपना समर्थन दिया और क्लब के साथ खड़े रहे उनका बहुत-बहुत आभार और वन विभाग को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया।