


नटराज डांस म्यूजिक एवं जुम्बा फिटनेस इंस्टिट्यूट द्वारा संस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस बारे में जानकारी देते हुए नीरज सिंह बिष्ट ने बताया की वृन्दावन से आए कथक नर्तक आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास) बच्चो को कथक नृत्य की तालीम प्रदान करेंगे। कार्यशाला आयोजित करने का उद्देश्य बच्चो को अपनी भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा से अवगत कराना है। आज के समय में जहां बच्चे नृत्य की तरफ जा रहें, वही कथक नृत्य के प्रति भी उनका रूझान हो रहा है। आशीष कहते है की हमारी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए बच्चो के माता पिता के साथ साथ सरकार और स्कूलों को भी आगे आना होगा। जिससे हमारे कथक नृत्य का और विकास होगा। और कलाकारो को भी प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यशाला में काफी बच्चो ने भागीदारी की। संस्था के निदेशक नीरज सिंह बिष्ट जी और हर्ष टम्टा ने आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास) जी का स्वागत किया।