अल्मोड़ा | 04 जुलाई 2026 । अल्मोड़ा में शनिवार को ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ थीम के तहत सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित विशेष करियर काउंसलिंग सत्र रहे। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, सफल उद्यमियों और विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को स्वरोजगार और उद्यमिता, भारतीय सशस्त्र बलों में करियर, आईएएस-पीसीएस जैसी प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी तथा पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने सफलता के लिए अनुशासन, मेहनत, सही रणनीति और नवाचार का महत्व भी समझाया।छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। करियर काउंसलिंग को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को अपने भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए नियमित आयोजन की मांग की।
#Almora #SevaPakhwada #CareerCounselling #Uttarakhand #Education #Youth #SkillDevelopment #GovernmentInitiative
