देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 24 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, टिहरी, चंपावत समेत विभिन्न जिलों में अधिकारियों की तैनाती की गई है।

