पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट और ड्यूटी के प्रति अधिक सजग रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने परेड का निरीक्षण कर जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड दक्षता का जायजा लिया।
इस दौरान एसएसपी ने जवानों के साथ स्वयं दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और नियमित व्यायाम के साथ शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। परेड में पुलिस कर्मियों को दौड़, तेज चाल, ड्रिल, शस्त्राभ्यास और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा समेत जनपद के विभिन्न कोतवाली, थानों, दूरसंचार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, फायर सर्विस और एसडीआरएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
