अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा की ओर से धारानौला स्थित गोमती सागर होटल में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जनता के लंबे संघर्ष और आंदोलनकारियों के त्याग व बलिदान का परिणाम है।
उन्होंने राज्य निर्माण में भाजपा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।दर्जा राज्य मंत्री ए.के. सिकंदर पवार ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने पलायन, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट ने किया। सम्मेलन में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
