
अल्मोड़ा धौलादेवी से पुलिस को सूचना मिली कि एक 65 वर्षीय महिला के साथ लूट घटना हुई हैं। जिसकी सूचना प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान गिरी गोस्वामी द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गयी। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल प्रभारी थानाध्यक्ष को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिस पर उ0नि0 भगवान गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम CHC धौलादेवी पहुंची। पीड़िता बुजुर्ग श्रीमती मधुली देवी पत्नी स्व0 दुर्गा दत्त पाण्डे निवासी ग्राम अंडोली (रिखाड़ी) से पूछताछ करने बताया कि वह अपने भाई से मिलने आयी थी और जब वह पैदल-पैदल धौलादेवी के अपने गाँव अंडोली को जा रही थी तो एक अज्ञात युवक काफी देर से मेरे आगे-पीछे, आगे-पीछे कर रहा था।
चौना के पास जगंल में वह मुझे धक्का देकर घसीटकर नीचे की ओर ले गया और मेरे दोनों कानों से कर्णफूल खींच कर ले गया, जिससे मेरे दोनों कान फट गये।एफआईआर- उक्त घटना के सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा तहरीर दी गयी दाखिला तहरीर के आधार पर थाना दन्या में मुकदमा FIR NO- 08/2025 धारा 309(4)(6) BNS पंजीकृत किया गया।कार्यवाही-अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष दन्या भगवान गिरी द्वारा तत्काल टीम घटित कर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त की खोजबीन शुरु की गयी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जिसमें बुजुर्ग महिला द्वारा बताये गये वेशभूषा धारण किया हुआ युवक दिखायी दिया। उसके बारे में सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी जुटाई गयी जिसकी पहचान बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी के रुप में हुई। लूट के आरोपी अभियुक्त बिशन सिंह की गिरफ्तार के लिये पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि उसके ससुराल ग्राम चौना में दबिश दी गयी लेकिन वह फरार हो गया था।
दबिश देकर फल्याट गांव से 01 कि0मी0 पहले दन्या की ओर आ रहे लूट के आरोपी अभियुक्त बिशन सिंह को टीम द्वारा घेरकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा लूटे गये कर्णफूल जो उसके द्वारा अपने ससुराल चौना में छुपा रखे थे, अभियुक्त की निशानदेही पर दोनो कर्णफूलों को बरामद कर लिया गया। पूछताछ-अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में बेकरी में काम करता हैं।
चौना गांव में उसका ससुराल हैं और बिशन पहाड़ी नाम के फेसबुक पेज भी चलाता हैं। परसों वह अपनी पत्नी को छोड़ने अपने ससुराल आया था। अभियुक्त द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। आज मौका पाकर दिल्ली भागने की फिराक में था।
दन्या पुलिस टीम की तत्परता से 16 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
बिशन सिंह उम्र-25 वर्ष पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम गल्ली पो0 कफलनी, दन्या जनपद अल्मोड़ा