अल्मोड़ा में पंचायत उपचुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू, मतगणना तक रहेगी प्रभावी
अल्मोड़ा। जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह आचार संहिता मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अंशुल सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की ओर से 25 सितंबर 2026 को उपचुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
#Almora #AlmoraNews #PanchayatByElection #Uttarakhand #Election2026 #ModelCodeOfConduct #PanchayatElection #UttarakhandNews #LocalNews #AKFastNews
