अल्मोड़ा। नरसिंहबाड़ी स्थित वर्मा परिषद में विधायक मनोज तिवारी की बैठक आयोजित हुई। बैठक का आयोजन प्रकाश रावत और मनोज वर्मा ने किया, जबकि संचालन आशीष वर्मा ने किया।
बैठक में विधायक मनोज तिवारी ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं और लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अल्मोड़ा शहर के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विधायक ने कहा कि 2027 में सरकार बनने पर OPS समेत सभी रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा।
इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने वर्मा परिषद के लिए 4 लाख रुपये और रास्तों के निर्माण/सुधार के लिए 4 लाख रुपये, यानी कुल 8 लाख रुपये देने की घोषणा की।
बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष चारु जोशी, अधिवक्ता केवल सती, बच्चू लाल वर्मा, पार्षद वैभव पांडे, प्रकाश रावत, विनोद वैष्णव, अनीता रावत, बबली नेगी, नरेंद्र लाल वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
