अल्मोड़ा : SSJ परिसर में मतदान संपन्न, मतपेटियों में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य; शाम तक साफ होंगे रुझान
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। चुनाव में कुल 2018 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य अब मतपेटियों में बंद हो चुका है।
मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर मतगणना और परिणाम पर टिकी है। शाम होते-होते रुझान धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है। हालांकि, किस प्रत्याशी के सिर छात्रसंघ अध्यक्ष का ताज सजेगा, इसका अंतिम फैसला मतगणना के बाद जारी परिणाम से ही होगा।
अब सभी की निगाहें शाम को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
#SSJCampus #Almora #StudentElection #StudentUnionElection #SSJUniversity #AlmoraNews #UttarakhandNews #ElectionResult #StudentPolitics
