


पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं जानने के लिए अल्मोड़ा विधानसभा के विकासखंड हवालबाग की ग्राम सभा रौन में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनते हुए उनका तत्काल निस्तारण करने हेतु सक्षम अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम वासियों से उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनके समाधान करने की बात कही। इसके साथ ही पूर्व दर्जा मंत्री ने ग्राम वासियों को दो सिलाई मशीन देने की भी घोषणा की। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक विगत कई वर्षों से लगातार अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक कोने में जनता की चौपाल लगा रहे हैं। जिसमें ग्राम वासियों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निस्तारण के लिए लगातार अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में भी बिट्टू कर्नाटक के द्वारा लगातार जनता की चौपाले लगाई गई थी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण चौपाल कार्यक्रम को स्थगित किया गया था एवं वर्तमान में पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के द्वारा जनता की चौपाल कार्यक्रम पुनः प्रारंभ कर दिए गए हैं जो अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक कोने में लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, हेम जोशी, भूपेंद्र भोज, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, दिनेश लाल, नरेंद्र कुमार, प्रकाश लाल, राजेंद्र लाल, त्रिलोक राम, बचुली देवी, साबुली देवी, दीपा देवी, माया देवी, विमला देवी, बचुली देवी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, किरण देवी, शीला देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, आनंदी देवी, शांति देवी, गंगा देवी, मीना देवी, भगवती देवी, रेखा देवी, कुन्ती देवी, दुर्गा देवी, प्रकाश लाल, बची राम, जगदीश राम, केशव राम, भुवन कुमार, रमा देवी, ममता देवी, देवेंद्र राम, लीला देवी, महेश लाल, विजय कुमार, महेश राम, आनंद राम, राजन राम सहित गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।