अल्मोड़ा SSP चंद्रशेखर घोड़के देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
अल्मोड़ा। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के को जगह मिली है।
राष्ट्रीय स्तर के इस सर्वेक्षण में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनमित्र पुलिसिंग और जनविश्वास सहित विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया।सर्वेक्षण में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह व पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क तथा मीडिया और सार्वजनिक छवि जैसे मानकों को आधार बनाया गया।
उत्तराखंड से अल्मोड़ा के SSP चंद्रशेखर घोड़के, पौड़ी गढ़वाल के SSP सर्वेश पंवार और चमोली के SP सुरजीत सिंह पंवार को इस सूची में स्थान मिला है।फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के अनुसार, चयनित 100 अधिकारियों में से आगे देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों की विशेष सूची तैयार की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
SSP चंद्रशेखर घोड़के ने इससे पहले बागेश्वर में एसपी पद पर अपनी सेवाएं दी हैं।
वर्तमान में वह फरवरी 2026 से अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह एसएसपी 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
अल्मोड़ा में तैनाती के दौरान पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय पर लगातार जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उनका चयन अल्मोड़ा पुलिस के लिए भी गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है।
#Almora #AlmoraPolice #SSPAlmora #ChandrashekharGhodke #FameIndia #AsiaPost #UttarakhandPolice #Uttarakhand #AlmoraNews #PoliceNews #TopPoliceOfficers #AKFastNews
