उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमानदेहरादून।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
26 और 27 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।
28 सितंबर को भी राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
29 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनामौसम विभाग ने ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया है। 26 सितंबर को 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना थी, जबकि 27 और 28 सितंबर को 3600 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
#UttarakhandWeather #WeatherUpdate #RainAlert #Snowfall #UttarakhandNews #Dehradun #Almora #Chamoli #Bageshwar #Pithoragarh
