उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से 98 प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। यह चेक वितरण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया।
