![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240421_173734.jpg?fit=799%2C599&ssl=1)
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत के बेटे की बीवी अनुकृति गुसाईं ने आज दिनांक 21 अप्रैल रविवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज अनुकृति गुसाईं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की। जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। चुनाव प्रचार के दाैरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है।