प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद आज प्रस्तावित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा अगले आदेश तक टाल दी गई है। जूनियर और माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 347 केंद्र बनाए गए थे। इसमें लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना थी। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
