रामनगर के धनगढ़ी नाले के पास एक अनियंत्रित बस (UK 04 PA 0422) ने सड़क किनारे खड़ी पांच बाइकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में विरेन्द्र शर्मा (42) निवासी मनिला बिहार चोरपानी, रामनगर और सुरेन्द्र सिंह पंवार (53) निवासी गंगोत्री बिहार कानिया की ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने दोनों को अस्पताल में मृत घोषित किया। वहीं, दुर्घटना में ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे निवासी दुर्गापुरी, विजय टेंट हाउस के पास रामनगर और सत्यप्रकाश निवासी जसपुर, ऊधमसिंह नगर घायल हो गए। दोनों का उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है।बस ने जिन बाइकों को टक्कर मारी, उनके नंबर UK 04K 1846, HP 24C 1860, UK 18H 9373, UK 04T 1590 और UK 04T 7031 हैं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
