भाजपा अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछना श्रीमती नीमा आर्या रहीं। इस दौरान मंडल प्रभारी सुनील बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला तथा जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में दीपा पांडे, ज्योति लटवाल, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु बनौला, भानु अधिकारी, देवेंद्र बिष्ट, पंकज रौतेला, त्रिलोक भंडारी, शंकर लटवाल, विनोद लटवाल, अमर सिंह मेहता, नाथू राम, हिमांशु अधिकारी, राजेंद्र प्रसाद और राजेंद्र बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
