आज महिला कल्याण संस्था की ओर से 19 सिख बटालियन के जवानों व अधिकारियों, मेजर राहुल तिवारी एवं कप्तान अंशुल को राखी बांधी गई। अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा, “आज हमारा देश आपकी वजह से सुरक्षित है। आपके त्याग और बलिदान देश सेवा में सर्वोच्च हैं। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और वीर जवानों को राखी बांधना हमारे लिए गौरव का विषय है।” कार्यक्रम का संचालन संस्था की संरक्षक मीता उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर संस्था की सचिव पुष्पा सती, उपाध्यक्ष चंद्र अग्रवाल, ममता चौहान, आदित्य अग्रवाल, पांडे गीता शाह, आशा कर्नाटक, रेखा चौहान, अनुराधा अग्रवाल, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, प्रीति शाह, इंदिरा घांघरिया, ममता कपूर, बिमला तिवारी, हीरा कनवाल, ममता मिश्रा, बीना तिवारी, मीना पांडे, चंद्रा अग्रवाल और अमिता सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
