अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते सड़क का निचला हिस्सा ढह गया। जिसके चलते यात्रियों के लिए आवाजाही के दौरान खतरा और भी बढ़ गया है। क्वारब में पहाड़ी से बोल्डरों और मलबे के चलते यात्रियों जान जोखिम में डाल कर सफर करने के लिए मजबूर हैं। इस घटना के दौरान सड़क से एक बाइक सवार गुजर रहा था। इस घटना को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा। इससे यात्रियों में दहशत और भी बढ़ गई है।
-सड़क के नीचे पहाड़ी के कटान का कार्य चल रहा था। इसके चलते मंगलवार को सड़क पर जमा मलबा सड़क से गिरा। फिलहाल सड़क को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सड़क पर यातायात सुचारु है। लोगों से अपील है कि रात के समय बहुत जरूरी हो तभी सड़क पर यात्रा करें।
