कुमाऊं मंडल के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा 11 सितंबर से रानीखेत के सोमनाथ मैदान में शुरू होगी, जो 21 सितंबर तक चलेगी। अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस बार अभ्यर्थियों को अलग-अलग वर्ग की भर्ती के लिए एक ही फिजिकल टेस्ट की सुविधा दी गई थी। पंजीकरण के बाद 30 जून से 10 जुलाई तक हल्द्वानी में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
परीक्षा कार्यक्रम-
11 से 16 सितंबर: अग्निवीर जनरल ड्यूटी
17 सितंबर: अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर, टेक्निकल, आठवीं और दसवीं पास ट्रेडमैन
18 सितंबर: आरटी जेसीओ, जेसीओ केटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार
भर्ती में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए तीन दिन रिजर्व रखे गए हैं। दौड़ सड़क के ट्रैक पर होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपने साथ जूते लाना अनिवार्य होगा।
