अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न विकासखंडों के प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए — सुनीता कुंजवाल, हेमा गैड़ा और सरस्वती देवी। उपाध्यक्ष पद के लिए 2 नामांकन हुए, जिनमें सुरेंद्र नेगी और शंभु सिंह रावत शामिल हैं।
विकासखंडों के प्रमुख पदों के लिए नामांकन इस प्रकार रहे —
धौलादेवी : 4 नामांकन — आशा नेगी, चित्रलेखा सिंगवाल, मीना भैंसोड़ा, लीला।
ताकुला : 1 नामांकन — मीनाक्षी आर्या।
हवालबाग : 2 नामांकन — हिमानी कुंडू, बबीता भाकुनी।
द्वाराहाट : 3 नामांकन — कुंती फुलारा, आरती, ममता भट्ट।
लमगड़ा : 3 नामांकन — त्रिलोक सिंह, राधा बिष्ट, विनीत बोरा।
स्याल्दे : 2 नामांकन — भूपाल सिंह, मथुरा दत्त।
भिकियासैंण : 3 नामांकन — गीता देवी, दीपक करगेती, सतीश नैनवाल।
सल्ट : 1 नामांकन — कंचन रावत।
भैंसियाछाना : 2 नामांकन — नीमा आर्या, सूरज कुमार।
ताड़ीखेत : 3 नामांकन — बबली मेहरा, विमला रावत, रचना रावत।
चौखुटिया : 2 नामांकन — महेश लाल, चेतना नेगी।
नामांकन की जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पदों के लिए चुनावी मुकाबला तय होगा।
